AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 9 April 2019

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में कक्षा 9वी में प्रवेश हेतु प्रवेश प्रारंभ

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में कक्षा 9वी में प्रवेश हेतु प्रवेश प्रारंभ

खण्डवा 9 अप्रैल, 2019 - श्री रायचंद नागड़ा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय खण्डवा में प्रवेश परीक्षा के परिणाम आते ही कक्षा 9वीं में चयनित विद्यार्थियों का प्रवेश प्रारंभ हो गया है। चयन सूची सूचना पटल पर एवं कियोस्क सेंटर पर देखी जा सकती है। श्री रायचंद नागड़ा शासकीय उच्चतर विद्यालय के प्राचार्य श्री आर.के. सेन ने बताया कि चयनित विद्यार्थी जल्द से जल्द कार्यालयीन समय में संस्था में उपस्थित होकर प्रवेश लेवें। संस्था में नवीन प्रवेशित विद्यार्थियों की कक्षायें प्रारंभ हो चुकी है। उन्होंने बताया कि आगामी 12 अप्रैल तक प्रवेश लेना सुनिश्चित करें, अन्यथा रिक्त सीटों पर प्रतीक्षा सूची प्राप्त होते ही प्रतीक्षा सूची के विद्यार्थियों को प्रवेश देना प्रारंभ हो जायेगा। 

No comments:

Post a Comment