AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 16 April 2019

मांधाता क्षेत्र के लिए 28 सेक्टर अधिकारी नियुक्त

मांधाता क्षेत्र के लिए 28 सेक्टर अधिकारी नियुक्त 

खण्डवा 16 अप्रैल, 2019 - आगामी लोकसभा निर्वाचन को व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विषेष गढ़पाले ने जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र खण्डवा, मांधाता, हरसूद व पंधाना के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए है। इन अधिकारियों को निर्देष दिए गए है कि वे अपने अपने मतदान क्षेत्रों का विस्तृत दौरा करके मतदान केन्द्रों में बिजली, पानी , रेम्प, दरवाजे, खिड़की, शौचालय, फर्नीचर आदि की व्यवस्था देख लें तथा जो भी कमी हो उस संबंध में रिपार्ट तैयार कर निर्वाचन कार्यालय को भिजवायें। सभी सेक्टर अधिकारियों को अपने अपने सेक्टर क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का समय समय पर भ्रमण करने के निर्देष दिए गए है। 
जारी आदेश अनुसार मांधाता विधानसभा क्षेत्र के लिए 28 सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए है। मांधाता क्षेत्र के ग्राम धनगांव के लिए सहायक भूमि वरिष्ठ कृषि विकास श्री उदयसिंह राजपूत, मोरटक्का क्षेत्र के लिए सहायक यंत्री श्री डी.के. जैन, ओंकारेश्वर क्षेत्र के लिए उपयंत्री श्री आर.के. जोशी, जिला विपणन अधिकारी श्री अमित तिवारी को, सुलगांव क्षेत्र के लिए प्रधान सहायक शल्य चिकित्सक डॉ. राजेश , नेतनगांव क्षेत्र के लिए सहायक संचालक श्री सुभाष सोलंकी, अटुटखास क्षेत्र के लिए सहायक यंत्री श्री पी.के. भण्डारी, केलवाखुर्द क्षेत्र के लिए प्राचार्य श्री अरूण ठाकरे, मोहना क्षेत्र के लिए कार्यपालन यंत्री श्री पी.के. मेहता, खुटलाखुर्द क्षेत्र के लिए सहायक यंत्री श्री संतोष चौहान, भगवानपुरा क्षेत्र के लिए उपयंत्री श्री सुधीर कुमार पाराशर, नानखेड़ा रैयत क्षेत्र के लिए सहायक संचालक कृषि श्री सी.एल. डावर को सेक्टर अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। इसी तरह सरल्या क्षेत्र के लिए सहायक यंत्री श्री परमानंद पाण्डे, पुनासा क्षेत्र के लिए शल्य चिकित्सक डॉ. अनिल डावर, नर्मदानगर क्षेत्र के लिए उद्यान विकास अधिकारी श्री मनोहर चौधरी, बांगरदा क्षेत्र के लिए प्रबंधक श्री राजेन्द्र पाटीदार, पामाखेड़ी क्षेत्र के लिए उपवन मण्डलाधिकारी श्री प्रदीप कुमार पाराशर, बिजोरामाफी पुनवार्स क्षेत्र के लिए कार्यपालन यंत्री श्री सेराफिम तिर्की, बीड़ क्षेत्र के लिए उपयंत्री श्री गजरात सिंह चौहान, शिवरिया क्षेत्र के लिए अंकेक्षण अधिकारी श्री मोहन सिंह दांगी, मूंदी क्षेत्र के लिए सहायक शल्य चिकित्सा अधिकारी श्री अनिल कश्यप, केनूद क्षेत्र के लिए अनु. अधिकारी नर्मदा घाटी विकास नर्मदानगर श्री ज्येाति आनंद, गुयड़ा क्षेत्र के लिए कार्यपालन यंत्री श्री एम.एस. मीना, किल्लौद क्षेत्र के लिए सहायक शल्य चिकित्सा अधिकारी श्री अनिल अर्गल, रोसड़माल क्षेत्र के लिए उपयंत्री श्री रघुनाथ यावतकर, सोमगांव खुर्द क्षेत्र के लिए परियोजना संचालक श्री आनंदसिंह सोलंकी व उपयंत्री श्री शिरिष मुंशी, बरमलाय क्षेत्र के लिए सहायक यंत्री श्री चेतन कुमार शाह और झागरिया पुनर्वास स्थल क्षेत्र के लिए उपयंत्री श्री प्रवीण कुमार ठक्कर को सेक्टर अधिकारी के रूप में शामिल किया गया है। इसके अलावा रिजर्व दल में संभागीय प्रबंधक श्री चरनसिंह, को रखा गया है। 

No comments:

Post a Comment