दिव्यांग मित्रों का प्रशिक्षण 12 से 22 अप्रैल तक
खण्डवा 10 अप्रैल, 2019 - लोकसभा निर्वाचन के दौरान अधिक से अधिक दिव्यांगजन सुगमता पूर्वक मतदान कर सके, इसके लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, रोजगार सहायक जैसे कर्मचारियों को दिव्यांग मित्र के रूप में नियुक्त किया गया है। दिव्यांगों को सुगम्य मतदान के जिला स्तरीय नोडल अधिकारी श्री संजय भारद्वाज ने बताया कि इन दिव्यांग मित्रों को एक दिवसीय प्रशिक्षण विकासखण्ड स्तर पर दिया जायेगा। यह प्रशिक्षण खण्डवा शहर में महादेवगढ़ हाॅल में 12 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा। इसी तरह सामुदायिक भवन खालवा में 12 अप्रैल को अपरान्ह 3 बजे से आयोजित होगा। यह प्रशिक्षण 15 अप्रैल को जनपद पंचायत खण्डवा में दोपहर 12 बजे से तथा पंधाना जनपद में अपरान्ह 3 बजे से आयोजित होगा। इसी तरह 18 अप्रैल को छैगांवमाखन जनपद पंचायत सभाकक्ष में दोपहर 12 बजे से एवं पुनासा जनपद सभाकक्ष में अपरान्ह 3 बजे से आयोजित होगा। आगामी 22 अप्रैल को बलड़ी व हरसूद विधानसभा का संयुक्त प्रशिक्षण सामुदायिक भवन हरसूद में दोपहर 12 बजे से आयोजित किया गया है।
No comments:
Post a Comment