अज्ञात फरार आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक ने इनाम घोषित किया
खण्डवा 7 मई, 2021 - पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह ने अज्ञात फरार आरोपियों पर इनाम घोषित किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मूंदी थाने में दर्ज मोटर साइकिल चोरी के मामलों में 8 अज्ञात आरोपियों पर 1-1 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है। इसी तरह मूंदी थाने में बालिका अपहरण के 3 अलग अलग मामलों में अज्ञात फरार आरोपियों पर 2-2 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है। जबकि थाना मोघट रोड में मोटर साइकिल चालक 2 अज्ञात आरोपियों द्वारा मोहसिन खान निवासी प्रणाम सिटी खण्डवा को जान से मारने की नियत से उस पर पिस्टल से गोली चलाकर भाग जाने के मामले में अज्ञात फरार आरोपियों पर 10 हजार रूपये का पुरूस्कार घोषित किया गया है।
जो भी व्यक्ति इन आरोपियों को गिरफ्तार कराने में मदद करेगा या इन्हंे गिरफ्तार कराने के लिए जरूरी सूचना देगा उसे यह पुरूस्कार दिया जायेगा। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जायेगा। इनाम के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक खण्डवा का होगा। इन आरोपियों से संबंधित सूचना पुलिस कन्ट्रोल रूम के फोन नम्बर 0733-2222690 तथा 7049101036 अथवा थाना मोघट रोड के मोबाइल नम्बर 9479994712, या अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मोबाइल नम्बर 9479994702 अथवा नगर पुलिस अधीक्षक खण्डवा के मोबाइल नम्बर 9479994703 पर दे सकते है। इसके अलावा एसडीओपी मूंदी के मोबाइल नम्बर 7049139006 या थाना मूंदी के मोबाइल नम्बर 7049139009 पर दी जा सकती है।
No comments:
Post a Comment