गत चौबीस घंटे में जिले में हुई कुल 16 मि.मी. वर्षा दर्ज
खण्डवा 17 मई, 2021 - भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में जिले में कुल 16 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। वर्षा मापक केन्द्र अनुसार खण्डवा में 8 मि.मी., हरसूद में 1 मि.मी., पंधाना में 6 मि.मी., व खालवा में 1 मि.मी. वर्षा दर्ज की है। जबकि पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में कोई वर्षा दर्ज नही की गई। इस तरह जिले में गत चौबीस घंटों में 3.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। गत वर्ष 1 जून 2020 से अब तक खण्डवा में 1665 मि.मी., हरसूद में 806 मि.मी., पंधाना में 793 मि.मी., पुनासा में 868 मि.मी. व खालवा में 707 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस तरह जिले में अब तक 967.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
No comments:
Post a Comment