AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 19 May 2021

वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम की जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स गठित

 वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम की जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स गठित

खण्डवा 19 मई, 2021 - मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, फायलेरिया जैसे वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम, उपचार व बचाव से संबंधित गतिविधियों के संचालन के लिए जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स समिति गठित की गई है। समिति के अध्यक्ष कलेक्टर खण्डवा रहेंगे। इसमें सदस्य सचिव के रूप में जिला मलेरिया अधिकारी रहेंगे। अन्य सदस्यों में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन, उप संचालक कृषि, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, जिला आयुष अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला महिला बाल विकास अधिकारी, वन मण्डलाधिकारी, उप संचालक पशु चिकित्सा, नगर निगम आयुक्त व इंडियन मेडिकल एसोशिएशन के जिला अध्यक्ष को भी शामिल किया गया।  

No comments:

Post a Comment