AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday 25 May 2021

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिले के 10003 निर्माण श्रमिकों के खाते में जमा की राशि

 मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिले के 10003 निर्माण श्रमिकों के खाते में जमा की राशि

खण्डवा 25 मई, 2021 - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आपदा सहायता राशि के रूप में 11 लाख 28 हजार 130 पंजीकृत निर्माण श्रमिक के खाते में मंगलवार को 112.813 करोड़ रूपये की राशि डी.बी.टी. के माध्यम से अंतरित की। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खण्डवा जिले के 10003 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के खाते में 1 हजार रूपये के मान से कुल 1 करोड़ 3 हजार रूपये डी.बी.टी. के माध्यम से जमा किए। इस दौरान खण्डवा के वीडियो कान्फ्रेंसिंग कक्ष में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, अपर कलेक्टर श्री एस.एल. सिघाड़े सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment