किल कोरोना-3 अभियान के दौरान ‘‘कोविड हेल्प सेंटर‘‘ स्थापित किए जायेंगे
खण्डवा 7 मई, 2021 - आज से 25 मई तक चलने वाले किल कोरोना-3 अभियान के अंतर्गत नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्रों में कोविड सहायता केंद्र स्थापित किया जायें। नगर निगम क्षेत्र में प्रत्येक जोन पर दो और नगर पालिकाओं में प्रत्येक दो-तीन वार्ड में एक कोविड सहायता केंद्र स्थापित किया जाए। नगरीय प्रशासन मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने निर्देश दिए है कि प्रत्येक कोविड सहायता केंद्र के लिए स्थानीय नागरिकों की किल कोरोना समिति गठित करें। समिति इस हेल्प सेंटर के संचालन में सहयोग करेगी। ऐसी समिति के गठन से अभियान में आमजन का जुड़ाव बढ़ेगा। यह समिति संबंधित जोन व वार्ड के अंतर्गत बने सहायता केंद्र के संबंध में आवश्यक प्रचार-प्रसार करेगी और संभावित मरीजों को सहायता केंद्र तक लाने में सहयोग भी करेगी।
कोविड हेल्प सेंटर में सर्दी, खांसी, जुकाम, बदन दर्द, सिर दर्द, गले में खराश के मरीजों की प्राथमिक जांच व परामर्श के लिए एएनएम, एमपीडल्ब्यू व सुपरवाईजर्स आदि की ड्यूटी लगाई जायेगी। इन कोविड हेल्प सेंटर में पल्स ऑक्सीमीटर, सेनेटाइजर, फेस मास्क, फेस शील्ड, नॉन कान्टेक्ट थर्मामीटर जैसे उपकरणों की व्यवस्था भी जायेगी। कोविड हेल्प सेंटर में मरीजों के लिए जरूरी दवाइयां भी उपलब्ध रहेगी।
No comments:
Post a Comment