AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 7 May 2021

स्वस्थ्य होने पर 2 मरीजों की हुई घर वापसी, 24 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

 स्वस्थ्य होने पर 2 मरीजों की हुई घर वापसी, 24 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव 

खण्डवा 7 मई, 2021 - मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन अनुसार शुक्रवार को 24 मरीजों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है। अभी तक जिले के कुल 3813 मरीज पॉजिटिव आ चुके हैं। एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि जिले में इस समय कोरोना संक्रमण के कुल 261 एक्टिव केस है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में होम आइसोलेशन में कुल 201 मरीज है। हॉस्पिटल आइसोलेशन में 58 मरीज है। डॉ. शर्मा ने बताया कि गत चौबीस घंटे में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर 2 मरीजों को कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज किया गया। इस तरह अभी तक कुल 3466 मरीज स्वस्थ्य होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके है। डॉ. शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को कुल 295 लोगों के सेम्पल लिए गए है। 


No comments:

Post a Comment