AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 4 May 2021

पोर्टल पर पंजीयन कराकर निर्धारित तिथि पर ही टीकाकरण केन्द्र जायें

 पोर्टल पर पंजीयन कराकर निर्धारित तिथि पर ही टीकाकरण केन्द्र जायें
5 मई  से 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों का वैक्सिनेषन प्रारंभ होगा

खण्डवा 4 मई, 2021 - कोरोना के संक्रमण की कड़ी तोड़ने के लिये 18 वर्ष से अधिक आयु समूह के सभी नागरिकों को कोरोना का टीका 5 मई से लगाया जायेगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिल तंतवार ने बताया कि जिले में 18 से 44 वर्ष के आयु के नागरिकों को टीका लगाने के लिए अनिवार्य रूप से कोविन पोर्टल अथवा आरोग्य् सेतु एप पर पंजीयन करवाना आवष्यक है । जिले में जिला अस्पताल बी ब्लॉक में बी-2 केन्द्र पर टीका लगवा सकते है। टीकाकरण कराने वालों के रजिस्ट्रेषन का कार्य टीकाकरण केन्द्रों पर नहीं होगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि ऑनलाईन रजिस्ट्रेषन के बाद ही टीकाकरण के लिये आयें तथा अनावष्यक भीड़ न लगाये। कोविड-19 गाईडलाईन का पालन करें। यह टीकाकरण बुधवार, गुरूवार, शनिवार, सोमवार इन दिनों में किया जावेगा। सभी नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी भ्रम में ना पड़े और अपना टीकाकरण अवश्य करवायें, ये टीका एकदम सुरक्षित है और सुरक्षा के लिये है। टीकाकरण के बाद भी मास्क लगाना, दो गज की दूरी रखना है और बार-बार सेनेटाईजर या साबुन से अपने हाथोें को धोना आवष्यक है।

No comments:

Post a Comment