AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 4 May 2021

सूचना मिलते ही त्वरित कार्यवाही कर बाल विवाह रोका गया

 सूचना मिलते ही त्वरित कार्यवाही कर बाल विवाह रोका गया

खण्डवा 4 मई, 2021 - एकीकृत बाल विकास परियोजना, खण्डवा षहरीय क्षेत्र अंतर्गत जवाहरगंज वार्ड के चिडि़या मैदान में स्थानीय स्तर पर क्षेत्रीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को नाबालिग बालिका के बाल विवाह की सूचना मिली। साथ ही इसकी सूचना चाईल्ड लाईन खण्डवा को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम परियोजना अधिकारी श्रीमती पूजा राठौर, पर्यवेक्षक श्रीमती रेणूका यादव एवं वार्ड की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौके पर पहंुची। बालिका का विवाह महाराष्ट्र के मुक्ताईनगर में सम्पन्न कराया जा रहा था, बालिका के पिता नहीं थे। बालिका की माता को टीम द्वारा समझाईष दी गई। जांच के दौरान बालिका की स्कूल की अंकसूची देखी गई जिसमें उसकी आयु लगभग 15-16 वर्ष थी। बालिका की माता को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी दी गई तथा बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे मंे बताया गया। बालिका को भी समझाईष दी गई कि वह पहले अपनी पढ़ाई पूरी करें, 18 वर्ष की होने के बाद ही विवाह करें। पंचनामा बनाकर सभी से लिखित में कथन लिये गये। बालिका की मॉं ने भी लिखित में दिया कि 18 वर्ष की होने के पष्चात् ही बालिका का विवाह कराऐंगे। क्षेत्रीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को परिवार से नियमित रूप से गृहभेंट करने के निर्देष दिये ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति निर्मित न हों। 

No comments:

Post a Comment