कहानी सच्ची है
सिविल लाइन के कोविड केयर सेंटर में कोरोना को मात दी दिनेष ने
खण्डवा 4 मई, 2021 - खण्डवा के रामेश्वर नगर निवासी श्री दिनेष कुमार गीते, उम्र-78 वर्ष की तबीयत पिछले दिनों खराब होने पर उनके परिजनों द्वारा डॉक्टर्स को दिखाया गया। डॉक्टर्स ने संक्रमण के मामूली लक्षण देखकर दिनेश गीते को सर्किट हाउस के पास स्थित बालक छात्रावास में बनाए गए कोविड केयर सेंटर मंे 28 अप्रेल को भर्ती करवाया। यहां भर्ती होने के बाद उनका नियमित रूप से 6 दिन उपचार किया गया। डॉक्टर्स का मार्गदर्शन उन्हें समय समय पर मिलता रहा और उसी के आधार पर उपचार जारी रहा। सोमवार को श्री दिनेश गीते स्वस्थ हो गए और उन्हें कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज कर दिया गया। श्री गीते ने बताया कि कोविड केयर सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. योगेष सोनी व डॉ. पर्व तिवारी एवं उनकी टीम व्दारा बहुत अच्छा उपचार किया गया एवं अस्पताल में चिकित्सकांे और पेरामेडिकल स्टाफ द्वारा नियमित रूप से मरीजों की देखभाल की जा रही है। सिविल लाइन स्थित इस छात्रावास भवन में बनाए गए कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीजों को समय पर भोजन, चाय नाष्ता भी दिया जाता है तथा नियमित रूप से वार्ड की साफ सफाई की जाती है। श्री दिनेष व उनके परिजनो ने सभी स्टाफ एवं चिकित्सको को धन्यवाद देते हुए अपील की है कि कोविड गाईड लाईन का पालन करे मास्क लगाये दो गज की दूरी बनाकर रखे तथा अपना व अपने परिवार को सुरक्षित रखे।

No comments:
Post a Comment