AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 4 May 2021

ऑक्सीजन लेबल बढ़ाने हेतु फिजियोथिरेपिस्ट कर रहे हैं मरीजों का मार्गदर्शन

 ऑक्सीजन लेबल बढ़ाने हेतु फिजियोथिरेपिस्ट कर रहे हैं मरीजों का मार्गदर्शन 

खण्डवा 4 मई, 2021 - जिला चिकित्सालय खण्डवा में भर्ती कोविड मरीजों में ऑक्सीजन सेचुरेशन लेबल में सुधार के लिए फिजियोथिरेपिस्ट की सेवाएं ली जा रही है। सिविल सर्जन डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि फिजियोथिरेपिस्ट इन कोविड मरीजों का ऑक्सीजन सेचुरेशन लेबल बढ़ाने के उद्देश्य से उन्हें डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करवा रहे है। डॉ. निधि वत्सल फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा जिला चिकित्सालय के फीमेल मेडिकल वार्ड, फीमेल सर्जीकल वार्ड, मेल मेडिकल वार्ड, ट्रामा सेंटर सारी वार्ड एवं आई.सी.यू. वार्ड में भर्ती मरीजों को नियमित रूप से डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज एवं प्रोन वेंटिलेशन एक्सरसाइज करवायी जा रही है, जिससे जिन मरीजो को सांस लेने में दिक्कत आ रही है उनका ऑक्सीजन लेवल व फैफड़े की क्षमता बढ़ सके। इन मरीजों को संतुलित आहार लेने व मास्क एवं सोशल डिस्टेन्स का पालन करने की सलाह भी दी जा रही है।

No comments:

Post a Comment