AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 4 May 2021

कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर कार्यवाही की गई

 कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर कार्यवाही की गई


खण्डवा 4 मई, 2021 - कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया है। इस आदेश का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के विरूद्ध जिले में कार्यवाही जारी है। तहसीलदार खण्डवा श्री प्रताप आगास्या ने बताया कि मंगलवार को उन्होंने प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन करने वाले कुछ व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को सील किया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को खण्डवा शहर की सिंधी कालोनी गली नं. 2 स्थित गोकुल फिटनेस सेंटर खुला पाया गया, इस फिटनेस सेंटर को बंद कराकर सील कर दिया गया है। इसके अलावा ग्राम गुड़ी स्थित 5 किराना स्टोर्स व ग्राम सरदार के महेंद्र जैन किराना स्टोर को नायब तहसीलदार सुश्री कविता सोलंकी ने निरीक्षण के दौरान खुला पाया, जिस पर उन्होंने इन दुकानों को सील करने की कार्यवाही की। 

No comments:

Post a Comment