AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 3 May 2021

पंधाना के कोविड केयर सेंटर से कोरोना को मात देकर लक्ष्मी घर लौटी

 कहानी सच्ची है 

पंधाना के कोविड केयर सेंटर से कोरोना को मात देकर लक्ष्मी घर लौटी

खण्डवा 3 मई, 2021 - पंधाना विकासखण्ड के ग्राम कुसुम्बिया निवासी श्रीमती लक्ष्मी पति मानसिंह, उम्र-58 वर्ष की तबीयत पिछले दिनों खराब होने पर उनके परिजन द्वारा कोविड केयर सेंटर शासकीय महाविद्यालय पंधाना मे 29 अप्रेल को भर्ती करवाया गया। भर्ती उपरांत उनका 5 दिन तक उनका उपचार किया गया और सोमवार को स्वस्थ होने पर श्रीमती लक्ष्मी को डिस्चार्ज किया गया। श्रीमती लक्ष्मी बाई ने बताया कि कोविड केयर सेंटर के नोडल अधिकारी व बी.एम.ओ. डॉ.गिरीराज तोमर एवं उनकी टीम व्दारा बहुत अच्छा उपचार किया गया एवं अस्पताल मे चिकित्सकों और पेरामेडिकल स्टाफ द्वारा नियमित रूप से मरीजो की देखभाल की गई साथ ही समय पर भोजन चाय नाष्ता भी मिला तथा नियमित रूप से वार्ड में सफाई भी की गई। श्रीमती लक्ष्मी बाई व उनके परिजनो ने सभी स्टाफ एवं चिकित्सको को धन्यवाद देते हुए कहा कि यहां के स्टॉफ का व्यवहार अच्छा है। 

No comments:

Post a Comment