सोमवार को 1100 से अधिक लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका
खण्डवा 3 मई, 2021 - जिला प्रषासन, सामाजिक संस्था, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं अन्य विभाग के सहयोग से कोविड टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि सोमवार को 1100 से अधिक नागरिकों ने वैक्सिनेषन करवाया। उन्होंने बताया कि 45 वर्ष से अधिक के आयु वर्ग के समस्त नागरिकों को कोविड का टीका लगाया जा रहा है। पात्र व्यक्ति कोविन पोर्टल अथवा आरोग्य सेतु एप पर पंजीयन कराकर अपने निकटस्थ टीकाकरण केन्द्र पर टीका लगवा सकते है।
No comments:
Post a Comment