AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 3 May 2021

किल कोरोना-2 अभियान के तहत 90 हजार से अधिक परिवारों का किया सर्वे

 किल कोरोना-2 अभियान के तहत 90 हजार से अधिक परिवारों का किया सर्वे

खण्डवा 3 मई, 2021 - किल-कोरोना-2 अभियान के तहत खंडवा जिले में फीवर स्क्रीनिंग के तहत ‘‘किल कोराना-2‘‘ अभियान में आषा एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा व्यक्तिगत रूप से घर-घर जाकर नागरिकों को सर्दी खांसी, बदन दर्द, सिर दर्द के साथ बुखार, गले में खराष एवं सांस लेने में तकलीफ की जानकारी ली एवं संभावित कोरोना मरीजों को विकासखण्ड स्तर के कोविड केयर सेंटर पर रैफर भी किया जा रहा है। गठित दलों के द्वारा 27 अप्रैल से 2 मई तक 90437 घरों का सर्वे कार्य किया गया। किल कोरोना अभियान की नोडल अधिकारी डॉ. मनीषा जुनेजा ने बताया कि सर्वे में 894 कोरोना संभावित पाये गये है, जिनका परीक्षण उपरांत संेपल लिये जा रहे है, साथ ही उन्हें दवाई किट भी आरआरटी टीम के द्वारा जांच के उपरांत दी जा रही है। 

No comments:

Post a Comment