AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 4 May 2021

संकट की घड़ी में मजदूर परिवारों का सहारा बनी ‘‘संबल‘‘ योजना

 कहानी सच्ची हैं

संकट की घड़ी में मजदूर परिवारों का सहारा बनी ‘‘संबल‘‘ योजना 

खण्डवा 4 मई, 2021 - प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मजदूर परिवारों को हर तरह से मदद देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना प्रारंभ की है। इस योजना के तहत मजदूर की दुर्घटना में मृत्यु होने पर उसके परिजनों को 4 लाख रूपये की मदद दी जाती है। जबकि सामान्य मृत्यु के मामलों में पीडि़त परिवार को 2 लाख रूपये की मदद देते है। खण्डवा जिले के पंधाना विकासखण्ड के ग्राम टाकलीकला निवासी श्रीमती दुर्गा बाई ने बताया कि उसके पति मिस्त्री का काम करते थे। एक वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई। पति की मृत्यु के बाद 8 वर्षीय व 10 वर्षीय 2 बच्चों का पालन पोषण करना बहुत कठिन था, इसलिए दुर्गा बाई ने भी गांव में मजदूरी करना शुरू कर दिया था।

एक दिन गांव में पंचायत सचिव ने बताया कि संबल योजना के तहत मजदूर की दुर्घटना में मृत्यु होने पर उसके परिवार के पालन पोषण के लिए 4 लाख रूपये की मदद सरकार देती है, तो दुर्गा बाई को भरोसा नही हुआ। लेकिन मंगलवार को उसे कलेक्ट्रेट पहुंचने की सूचना मिली और बताया कि मुख्यमंत्री जी सिंगल क्लिक के माध्यम से दुर्गा बाई जैसे बहुत से परिवारों के खाते में आर्थिक मदद भेजंेगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जब कहा कि दुर्घटना में मृत्यु के मामलों में पीडि़त परिवार को 4 लाख रूपये की मदद दे रहे है, तो उसे भरोसा हुआ। अब इस आर्थिक मदद के सहारे वह अपने बच्चों का अच्छी तरह पालन पोषण कर सकेगी। 

संबल योजना के तहत इन हितग्राहियों को भी मिली मदद

कार्यक्रम में सिहाड़ा निवासी हीरूबाई के खाते में 2 लाख रूपये की मदद जमा की गई। क्योंकि उसके पति अशोक मालाकार मजदूरी करते थे, कुछ दिन पहले उन्हें लकवा लग गया और कुछ दिन बीमार रहने के बाद उनका निधन हो गया। हीरूबाई ने बताया कि इस आर्थिक मदद से वह अपने 2 पुत्र व 1 पुत्री का पालन पोषण अच्छी तरह कर पाएगी। इसी तरह खण्डवा शहर के पदमकुण्ड वार्ड निवासी जमना बी के खाते में भी 2 लाख रूपये की मदद संबल योजना के तहत जमा की गई। जमना बी ने बताया कि उसके पति पीरू की मृत्यु पिछले दिनों बीमारी के कारण हो गई थी। जमना बी को अपने 3 बच्चों का पालन पोषण करना बहुत कठिन लग रहा था। जमना बी ने कहा कि 2 लाख रूपये की मदद से वह अपने परिवार का पालन पोषण आसानी से कर सकेगी। इसके अलावा बाबू खान, वर्षा, रानी बाई, रेखा बाई, संगीता बाई, भागवती बाई व माया बाई के खाते में 2-2 लाख रूपये जमा किए गए। 

No comments:

Post a Comment