AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 4 May 2021

बुधवार को खण्डवा के 7, व ग्रामीण क्षेत्र के 70 केन्द्रों पर होगा वैक्सिनेषन

 बुधवार को खण्डवा के 7, व ग्रामीण क्षेत्र के 70 केन्द्रों पर होगा वैक्सिनेषन

खण्डवा 4 मई, 2021 - जिला प्रषासन, सामाजिक संस्था, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं अन्य विभाग के सहयोग से 45 वर्ष से अधिक आयु समुह के सभी नागरिकों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि टीकाकरण अभियान के तहत् जिले में 5 मई बुधवार को शहरी क्षेत्र के 7 केन्द्रों पर जिसमें जिला अस्पताल बी ब्लॉक खंडवा के 3 केन्द्रों, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर, अग्रवाल धर्मषाला परिसर घंटाघर के पास खंडवा, गुरूनानक पब्लिक स्कूल लोहारी नाका गुरूद्वारा के पास खंडवा, सिंधी धर्मषाला मोघट रोड़ खंडवा में टीकाकरण किया जायेगा। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के 70 केन्द्रों में टीकाकरण किया जायेगा, जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र शामिल है। डॉ. चौहान ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे निसंकोच होकर अपना टीकाकरण करवाये, ये टीका एकदम सुरक्षित है और सुरक्षा के लिये है। 

No comments:

Post a Comment