AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 4 May 2021

संबल योजना के तहत जिले के 399 हितग्राहियों को 8.80 करोड़ रू. की मदद

 संबल योजना के तहत जिले के 399 हितग्राहियों को 8.80 करोड़ रू. की मदद
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि ट्रांसफर की

खण्डवा 4 मई, 2021 - प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में संबल योजना के तहत प्रदेश के 16844 हितग्राहियों के खाते में सिंगल क्लिक से 379 करोड़ रूपये की मदद ऑनलाइन ट्रांसफर की। उल्लेखनीय है कि मजूदरों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके परिवार को 4 लाख रूपये, सामान्य मृत्यु पर 2 लाख रूपये की मदद दी जाती है। साथ ही मृतक मजदूर की अन्त्येष्टी के लिए 5 हजार रूपये की सहायता भी दी जाती है। इस कार्यक्रम में खण्डवा जिले के कुल 399 हितग्राहियों के खाते में 8.80 करोड़ रूपये की मदद अंतरित की गई। खण्डवा कलेक्ट्रेट के वीडियो कान्फ्रेंसिंग कक्ष में हितग्राही मजदूरों के साथ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, अपर कलेक्टर श्री एस.एल. सिंघाड़े व श्रम विभाग के अधिकारी मौजूद थे। 

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए घर में ही रहे, संक्रमण के लक्षण आने पर डॉक्टर को दिखायें

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर कहा कि यह संकट की घड़ी है। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जरूरी है कि सभी अपने घरों में रहे, अत्यावश्यक होने पर ही घर से निकलें। घर से निकलते समय मास्क व सेनेटाइजर का उपयोग करे। उन्होंने कहा कि जुकाम, सर्दी, खांसी के लक्षण होने पर बिल्कुल न छुपायें और डॉक्टर को तत्काल दिखायंे। थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा सिद्ध हो सकती है। उन्होंने कहा कि गरीब मजदूरों का रोजगार इन दिनों कोरोना कर्फ्यू के कारण प्रभावित हो रहा है, इसलिए गरीब परिवारों को मुफ्त में 3 माह का राशन 25 किलो प्रति व्यक्ति के मान से दिया जा रहा है। 

358 मजदूर परिवारों को 2-2 लाख रूपये की मदद दी गई

आज आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खण्डवा जिले के मजदूरों के खाते में जो राशि अंतरित की है, उसमें मजदूर की सामान्य मृत्यु होने के 358 मामलों में 2-2 लाख रूपये प्रति हितग्राही के मान से कुल 716 लाख रूपये की मदद जारी की गई है। इसमें जनपद पंचायत छैगांवमाखन के 47 मजदूर परिवार, जनपद पंचायत पंधाना के 40, जनपद पंचायत खण्डवा के 51, बलड़ी विकासखण्ड के 26, हरसूद विकासखण्ड के 38, खालवा विकासखण्ड के 59 व पुनासा विकासखण्ड के 81 परिवार शामिल है। इसके अलावा नगर निगम खण्डवा के 6 हितग्राहियों के खाते में 12 लाख, मूंदी के एक परिवार के खाते में 2 लाख, ओंकारेश्वर के 6 परिवारों के खाते में 12 लाख रू., पंधाना नगर परिषद क्षेत्र के 2 परिवारों के खाते में कुल 4 लाख तथा छनेरा नगर परिषद क्षेत्र के 1 परिवार के खाते में 2 लाख रूपये की मदद जमा की गई है।  

41 मजदूर परिवारों को 4-4 लाख रूपये की मदद दी गई

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मजदूरों के खाते में जो राशि अंतरित की है, उसमें मजदूर की दुर्घटना में मृत्यु होने के 41 मामलों में 4-4 लाख रूपये प्रति हितग्राही के मान से कुल 164 लाख रूपये की मदद जारी की गई है। इसमें जनपद पंचायत छैगांवमाखन के 3 मजदूर परिवार, जनपद पंचायत पंधाना के 8, जनपद पंचायत खण्डवा के 4, बलड़ी विकासखण्ड के 2, हरसूद विकासखण्ड के 6, खालवा विकासखण्ड के 3 व पुनासा विकासखण्ड के 14 परिवार शामिल है। इसके अलावा पंधाना नगर परिषद क्षेत्र के 1 परिवारों के खाते में कुल 4 लाख रूपये की मदद जमा की गई है।  

No comments:

Post a Comment