AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 12 May 2021

विभागीय जांच के बाद पटवारी को पद से पृथक करने के आदेश जारी

 विभागीय जांच के बाद पटवारी को पद से पृथक करने के आदेश जारी

खण्डवा 12 मई, 2021 - खालवा तहसील पटवारी हल्का नम्बर 11 की तत्कालीन पटवारी सुश्री पुनई मण्डराई की विभागीय जांच एसडीएम हरसूद कार्यालय में प्रचलित थी। एसडीएम डॉ. परीक्षित झाडे ने पटवारी सुश्री मण्डराई को विभागीय जांच के बाद पद से पृथक करने के आदेश जारी किए है। उल्लेखनीय है कि इस पटवारी के विरूद्ध मुख्यालय पर न रहने, जनपद हरसूद के कार्यो में हस्तक्षेप करने, ग्राम चारखेड़ा व कुदईमाल  के ग्रामीणों के सरपंच व सचिवों को शासकीय कार्य न करने देने, ऋण पुस्तिका बनाने के बदले आवेदक से रिश्वत मांगने जैसी शिकायतें प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर विभागीय जांच प्रचलित की गई थी। 

No comments:

Post a Comment