किल-कोरोना अभियान-3 के तहत् घर-घर जाकर ली जा रही है जानकारी
खण्डवा 15 मई, 2021 - किल-कोरोना-3 अभियान के अंतर्गत खंडवा जिले में फीवर स्क्रीनिंग के तहत ‘‘किल कोराना अभियान‘‘ में आषा एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं अन्य विभागों के सहयोग से व्यक्तिगत रूप से घर-घर जाकर नागरिको को सर्दी खांसी, बदन दर्द सिर दर्द के साथ बुखार, गले मे खराष एवं सांस लेने मे तकलीफ की जानकारी ली एवं संभावित मरीजों को घर पर उपचार हेतु औषधि कीट प्रदाय कर होम आईसोलषन की सलाह दी जा रही है। इसी क्रम में स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आषा एवं आंगनवाड़ी द्वारा घर-घर सर्वेक्षण कर आवष्यकतानुसार मरीजों को किट का वितरण किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस.चौहान ने बताया कि जिले के सभी ग्रामों में सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। सर्वेक्षण के दौरान ग्रामीणों को कोराना से बचाव हेतु बचाव के तरीके अपनाने के साथ टीकाकरण हेतु भी प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में किल-कोरोना अभियान-3 इस माह की 25 तारीख तक चलाया जायेगा। आपने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि कोरोना की चेन को ब्रेक करने हेतु अपने घर आने वाले सर्वे दल के सदस्यो को अपने परिवार एवं उनके स्वास्थ्य की सही-सही जानकारी दें और बड़ी संख्या में कोविड वैक्सिनेषन कराकर अपने आपको सुरक्षित करें।

No comments:
Post a Comment