कहानी सच्ची है
आरती कोरोना को हराकर स्वस्थ हुई, कोविड वार्ड के डॉक्टर्स की सराहना की
खण्डवा 15 मई, 2021 - आरती शामरे उम्र -33 वर्ष, निवासी ग्राम भीकनगॉव जिला खरगोन की तबीयत खराब होने पर परिजनों ने मेडिकल कॉलेज खण्डवा के कोविड केयर सेंटर मे 3 मई को भर्ती करावाया । इस दौरान आरती की स्थिति गंभीर अवस्था मंे थी, उसका आक्सीजन सेचुरेषन 35 से 40 प्रतिषत था इस कारण उसे चिकित्सकों के दल व्दारा आईसीयू मे बॉयपेप पर रखकर उपचार प्रारंभ किया गया। कुल 12 दिनों तक भर्ती होने के पश्चात शनिवार को उन्हंे स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया।
आरती शामरे ने बताया कि खण्डवा मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में ड्यूटी दे रहे चिकित्सक व पेरामेडिकल स्टॉफ बहुत अच्छी तरह मरीजों की सेवाएं कर रही है। उन्होने बताया कि चिकित्सको की टीम डॉ.पंकज जैन, डॉ. मोहित गर्ग, डॉ.रंजीत बडोले, डॉ. योगेष षर्मा और डॉ.सुनील बाजोलिया व्दारा नियमित रूप से मरीजों की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें विष्वास दिलाया जाता है कि आप ठीक होकर ही घर जाओगे। आरती ने बताया कि डॉक्टर्स के सही उपचार की बदौलत आज मैं कोरोना महामारी से जंग जीतकर अपने घर जा रही हूॅ।

No comments:
Post a Comment