AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 15 May 2021

शनिवार को 630 युवाओं ने करवाया टीकाकरण

 शनिवार को 630 युवाओं ने करवाया टीकाकरण

खण्डवा 15 मई, 2021 - कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत् 15 मई शनिवार को 18 वर्ष से अधिक आयु समूह के 630 युवाओं को शहर में स्थित 6 केन्द्रों पर कोरोना के टीके की पहली खुराक लगाई गई। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिल तंतवार ने बताया कि टीका लगाने के लिए पात्र हितग्राही कोविन पोर्टल अथवा आरोग्य् सेतु एप पर  पंजीयन करवाना तथा पंजियन के पश्चात् अपना अपॉंइंटमेंट लेना आवष्यक है। अठारह से 44 वर्ष आयु समूह के युवाओं का टीकाकरण केन्द्रों पर रजिस्टेªषन एवं अपॉंईंटमेंट बुक नहीं किया जायेगा। सभी नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी भ्रम में न पड़े और अपना टीकाकरण करवाये, ये टीका एकदम सुरक्षित है और सुरक्षा के लिये है। टीकाकरण के बाद भी मास्क लगाना, दो गज की दूरी रखना है और बार-बार सेनेटाईजर या साबुन से अपने हाथोें को धोना आवष्यक है।

No comments:

Post a Comment