बुधवार को 3100 से अधिक नागरिकों ने लगवाया कोरोना का टीका
खण्डवा 5 मई, 2021 - जिला प्रषासन, सामाजिक संस्था, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं अन्य विभाग के सहयोग से कोविड टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि बुधवार को 3100 से अधिक नागरिकों ने वैक्सिनेषन करवाया। डॉ. चौहान ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक के आयु वर्ग के सभी नागरिकों को कोविड का टीका लगाया जा रहा है। युवा वर्ग जिसकी आयु सीमा 18 से 44 वर्ष है, उन्हें कोविन पोर्टल अथवा आरोग्य सेतु एप पर पूर्व पंजीयन कराना अनिवार्य है, इनका स्पॉट पंजीयन नहीं होगा। जबकि 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को टीकाकरण केन्द्रों पर स्पॉट रजिस्ट्रेषन करवाकर भी कराया जा सकता है इसके लिए नागरिक अपना आधार कार्ड एवं अपनी फोटो आईडी ले जाकर कोरोना का टीका लगवा सकते है। टीकाकरण के बाद भी मास्क लगाना, दो गज की दूरी रखना है और बार-बार सेनेटाईजर या साबुन से अपने हाथोें को धोना जरूरी है।
No comments:
Post a Comment