AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 5 May 2021

कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले 13 दुकानदारों पर कार्यवाही

 कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले 13 दुकानदारों पर कार्यवाही 


खण्डवा 5 मई, 2021 - कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया है। इस आदेश का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के विरूद्ध जिले में कार्यवाही जारी है। तहसीलदार खण्डवा श्री प्रताप आगास्या ने बताया कि बुधवार को उन्होंने प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन करने वाले 13 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को सील किया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को खण्डवा शहर की खण्डवा फ्रेश आईल, हसमती किराना, हरिशंकर बाबूलाल बारदाना, खोकर किराना स्टोर, न्यू इंडिया गेरेज, फाइन पॉवर टूल्स एण्ड रिपेयर्स, ताहेरी ग्लास वर्कस, राजेश परधानी मेडिकल, अमित ट्रेडर्स, राजेश किराना, ताज अण्डे वाला, सगुनचंद केशरीमल जैन व पराग साड़ी प्रतिष्ठान निरीक्षण के दौरान खुले पाये गए, जिस पर इन दुकानों को सील करने की कार्यवाही की। 

No comments:

Post a Comment