AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 5 May 2021

प्रायवेट हॉस्पिटल्स घोषित पैकेज के अनुसार करें कोरोना का उपचार

 प्रायवेट हॉस्पिटल्स घोषित पैकेज के अनुसार करें कोरोना का उपचार 

खण्डवा 5 मई, 2021 - मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस ने कहा है कि प्रदेश में विभिन्न निजी स्वास्थ्य संस्थाओं द्वारा कोविड-19 का इलाज किया जा रहा है। इन अस्पतालों द्वारा चिकित्सा पर होने वाले व्यय के स्वतः घोषित पैकेजेस राज्य शासन के पोर्टल http:/sarthak.nhmmp.gov.in/covid पर प्रदर्शित हैं। उन्होंने निर्देश दिए है कि सभी निजी अस्पताल इन पैकेजेस के अनुरूप ही मरीजों की बिलिंग करें।

मुख्य सचिव श्री बैंस ने बताया है कि इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन के विरुद्ध शिकायत प्राप्त होने पर उसकी जाँच करने तथा आवश्यक समाधान करने के लिये एक समिति गठित की गयी है। समिति में प्रमुख सचिव श्री संजय दुबे, श्री प्रतीक हजेला और सचिव श्री संजय गोयल को शामिल किया गया है। समिति इस संबंध में शिकायतें प्राप्त करने, उनकी जाँच करने एवं यथोचित कार्यवाहियाँ करने की सम्पूर्ण व्यवस्था करेगी।

No comments:

Post a Comment