AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 5 May 2021

जिला अस्पताल के कोविड केयर सेंटर के मरीजों को फल वितरित किये

 जिला अस्पताल के कोविड केयर सेंटर के मरीजों को फल वितरित किये

खण्डवा 5 मई, 2021 - जिला चिकित्सालय खंडवा के ट्रामा सेंटर के ट्रिपल सी कोविड-केयर सेंटर में एवं मेल मेडिकल वार्ड में भर्ती मरीजों की सेहत को देखते हुए एक नई पहल की शुरुआत गई है। सिविल सर्जन डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि यहां के मरीजों को भोजन व नाश्ते के अलावा फल भी दिए जा रहे है, ताकि उनका पोषण स्तर ठीक रहे। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार स्वस्थ रहने के लिए संतुलित भोजन एवं व्यायाम की जरूरत होती है उसी प्रकार हमारे शरीर स्वस्थ रखने के लिए विभिन्न प्रकार के फलों की आवश्यकता होती है इसी को ध्यान में रखते हुए बुधवार को सेवफल, केले और चीकू फल मरीजों को दिए गए।

No comments:

Post a Comment