AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 5 May 2021

20 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौटे, 28 की रिपोर्ट आईं कोरोना पॉजिटिव

 20 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौटे, 28 की रिपोर्ट आईं कोरोना पॉजिटिव

खण्डवा 5 मई, 2021 - मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन अनुसार बुधवार को 28 मरीजों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है। अभी तक जिले के कुल 3760 मरीज पॉजिटिव आ चुके हैं। एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि जिले में इस समय कोरोना संक्रमण के कुल 247 एक्टिव केस है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में होम आइसोलेशन में कुल 201 मरीज है। हॉस्पिटल आइसोलेशन में 42 मरीज है। डॉ. शर्मा ने बताया कि गत चौबीस घंटे में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर 20 मरीजों को कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज किया गया। इस तरह अभी तक कुल 3428 मरीज स्वस्थ्य होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके है। डॉ. शर्मा ने बताया कि बुधवार को कुल 517 लोगों के सेम्पल लिए गए है। गत चौबीस घंटे में 1 मरीज की मृत्यु कोरोना संक्रमण के कारण हुई है। इस तरह अब तक कुल 85 मरीजों की मृत्यु कोरोना संक्रमण से हो चुकी है। 

No comments:

Post a Comment