कहानी सच्ची है
कोविड मरीजों ने हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होते समय व्यवस्थाओं की सराहना की
खण्डवा 5 मई, 2021 - कोरोना संक्रमित मरीजों का जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में लगातार उपचार चल रहा है। अस्पताल में मरीजों को निःशुल्क दवाएं, चाय, नाश्ता, भोजन व ऑक्सीजन की सुविधाएं उपलब्ध है। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा समय समय पर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। गत दिनों अस्पताल में कोविड संक्रमण का उपचार कराकर स्वस्थ हुए मरीज नीलेश पिता बृजमोहन उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम देवल्दी तहसील हरसूद ने बताया कि वह लगभग 1 सप्ताह तक कोविड वार्ड में भर्ती रहा। डॉक्टरों की लगातार देखरेख व समय पर दवाइयां खाने के कारण एक सप्ताह में संक्रमण मुक्त हो गया। डिस्चार्ज होते समय नीलेश ने बताया कि अस्पताल में कोई परेशानी नही हुई है। डॉक्टर्स व नर्सो का व्यवहार भी अच्छा था, इसलिए एक सप्ताह में स्वस्थ होकर वह घर जा रहा है। नीलेश ने अस्पताल में मिलने वाले चाय, नाश्ते व भोजन तथा वार्ड की साफ सफाई व्यवस्था की भी सराहना की।
इसके अलावा खण्डवा शहर के संतोषी माता मंदिर के पास रहने वाले 56 वर्षीय सुनील यादव पिता सीताराम यादव ने अस्पताल से डिस्चार्ज होते समय बताया कि वह लगभग 12 दिन यहां भर्ती रहा। डॉक्टर्स के बेहतर उपचार व अस्पताल की अच्छी व्यवस्था के कारण उसे कोई परेशानी नहीं आईं तथा अब वह स्वस्थ होकर अपने घर जा रहा है। सुनील ने अस्पताल की सफाई व्यवस्था तथा यहां मरीजों को मिलने वाले चाय, नाश्ता, खाने की गुणवत्ता की भी सराहना की।

No comments:
Post a Comment