पहले दिन 96 युवाओं ने लगवाया कोविड-19 का टीका
खण्डवा 5 मई, 2021 - कोरोना के संक्रमण की कड़ी तोड़ने के लिये 5 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु समूह के लोगों का टीकाकरण प्रारंभ हुआ। खण्डवा में पहले दिन बुधवार को 18 वर्ष से अधिक आयु के 96 लोगों नेे कोरोना का टीका लगवाया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस.चौहान, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन.के.सेठिया मौजूद थे। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिल तंतवार ने बताया कि पहला टीका प्रीति परिहार ने लगवाया। जबकि दूसरा टीका स्वप्निल सिसोदिया ने व तीसरा दीपक सोनी ने लगवाया। टीकाकरण करवाने में 18 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों में उत्साह नजर आया। डॉ. तंतवार ने कहा कि जिले में 6 मई को 18 वर्ष से 44 वर्ष के आयु के नागरिकों को जिला अस्पताल के बी ब्लॉक केन्द्र क्रं. - 2 पर टीका लगाया जावेगा। टीका लगाने के लिए कोविन पोर्टल अथवा आरोग्य सेतु एप पर अनिवार्य रूप से पंजीयन करवाना आवष्यक है। रजिस्ट्रेषन का कार्य टीकाकरण केन्द्रों पर नहीं किया जायेगा। सभी नागरिकों से अपील है कि ऑनलाईन रजिस्ट्रेषन के बाद ही टीकाकरण के लिये आयें, अनावष्यक भीड़ न लगाये। कोविड-19 गाईडलाईन का पालन करें। यह टीकाकरण बुधवार, गुरूवार, शनिवार, सोमवार इन दिनों में किया जावेगा। सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपना टीकाकरण करवायें, ये टीका एकदम सुरक्षित है।


No comments:
Post a Comment