उड़नदस्ता दलों व वीडियो निगरानी दल का प्रषिक्षण सम्पन्न
खण्डवा 14 मार्च, 2019 - लोकसभा निर्वाचन में खण्डवा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिये अलग-अलग उड़नदस्ते गठित किए गए है, जिनमें अधिकारी कर्मचारियों के साथ साथ वीडियोग्राफर भी तैनात किए गए है। गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उड़नदस्तों में शामिल अधिकारी कर्मचारियों के साथ साथ वीडियो अवलोकन दलों तथा स्थैतिक निगरानी दलों में तैनात अधिकारी कर्मचारियों का एक दिवसीय प्रषिक्षण आयोजित किया गया। प्रषिक्षण में अपर कलेक्टर श्री बी.एस. इवने ने कहा कि सभी अधिकारी कर्मचारी पूरी निष्पक्षता के साथ निर्वाचन की ड्यूटी सम्पन्न करें। उन्होंने उड़नदस्तों में शामिल अधिकारी कर्मचारियों से कहा कि किसी भी घटना या निर्वाचन अपराध की सूचना मिलते ही तुरंत कार्यवाही करे तथा प्रत्येक घटना की वीडियोग्राफी आवष्यक रूप से करायें। उन्होंने कहा कि नगदी या अवैध शराब जप्ती की खबर मिलते ही उड़नदस्ते तुरंत मौके पर पहुंचकर वीडियोग्राफी कराये तथा प्रकरण बनाए।
अपर कलेक्टर श्री इवने ने उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारियों को निर्वाचन खण्डवा एप तथा सी विजिल एप आज ही डाउनलोड करने के लिए कहा। यह प्रषिक्षण लोकसभा निर्वाचन के जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर एवं प्राध्यापक डाॅ. कुलदीप फरे व डाॅ. शरद शर्मा ने पाॅवर पाईंट प्रजेन्टेंषन के माध्यम से दिया। साथ ही सहायक नोडल अधिकारी प्रशिक्षण डाॅ. आर.एस. सलूजा व व डाॅ. अविनाष दुबे ने भी इस दौरान उड़नदस्ता दलों व वीडियो निगरानी दलों में पदस्थ कर्मचारियों को उनके दायित्वों से संबंधित बारीकियां विस्तार से समझायी। जिला ई-गवर्नेंस मेनेजर श्री अनिल चंदेल ने उपस्थित सभी प्रशिक्षार्थियों को सी-विजिल एप डाउनलोड करने की प्रक्रिया विस्तार से समझायी। उन्होंने बताया कि इस एप में शिकायत प्राप्त होने के 100 मिनिट में शिकायत का आॅनलाइन निराकरण एप पर दर्ज करना होता है। अतः प्राप्त शिकायतों पर शीघ्रता से कार्यवाही की जाये। उन्होंने सी-विजिल एप संचालन की प्रक्रिया भी विस्तार से समझायी।
No comments:
Post a Comment