AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday 26 March 2019

मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आज

मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आज

खण्डवा 26 मार्च, 2019 - आगामी लोकसभा निर्वाचन को व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण देने के लिए नियुक्त मास्टर ट्रेनर्स को 27 मार्च को प्रशिक्षित किया जायेगा। यह प्रशिक्षण एस.एन. काॅलेज के हाॅल में प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक आयोजित किया गया। 
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी मतदान दलों को देने के लिए कुल 40 मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त किए गए है। इनमें प्राध्यापक श्री कुलदीप सिंह फरे, बी.एल. भाटे, श्री ए.के. अंसारी, एस.के. गोयल, पी.के. पाटिल, एस.एस. डाबर, एच.एच. जामोर, एच.एल. मरावी, विवेक केशरे, शरद शर्मा, विनोद सिंह देवड़ा, एम.एल. भोरगा शामिल है। इसके अलावा प्राचार्य डाॅ. आर.एस. सिसोदिया, डाॅ. वीरभद्र सिंह तोमर, जे.के. बाथरी, शब्बीर हुसैन बोहरा, प्रदीप चैरे, एस.एस. ठाकुर, अखिलेश वर्मा, दीपक ओझा, व्याख्याता श्री संजीव श्रीवास्तव, मुकेश वास्केल, सीएस मौर्य, पी.सी. सोनी, आर.सी. वाघेले, केशव पाराशर, कमल बख्यतियापुरी, आर.के. यादव, उमेश अग्रवाल, शेख महमूद, आयूब खान, आर.सी. शुक्ला, नीरज दीक्षित, समीर दीक्षित, वरिष्ठ अध्यापक श्री भूपेन्द्र चैहान, नितीश लाड़ व आशीष शर्मा भी मास्टर ट्रेनर्स में शामिल है। 

No comments:

Post a Comment