AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 20 March 2019

पेड न्यूज माॅनिटरिंग व विज्ञापन प्रमाणीकरण के संबंध में दी जानकारी

 पेड न्यूज माॅनिटरिंग व विज्ञापन प्रमाणीकरण के संबंध में दी जानकारी

मीडिया प्रतिनिधियों को दिया गया प्रशिक्षण


खण्डवा 20 मार्च, 2019 - जिले में लोकसभा निर्वाचन के दौरान पेड न्यूज व विज्ञापनों की माॅनिटरिंग के लिए गठित मीडिया सर्टिफिकेषन एण्ड माॅनिटरिंग कमेटी की कार्य प्रणाली के बारे में जिले के मीडिया प्रतिनिधियों को जानकारी दी गई। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष मास्टर ट्रेनर्स द्वारा एम.सी.एम.सी. व पेड न्यूज संबंधी प्रजेन्टेषन प्रस्तुत किया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री बी.एस. इवने ने मीडिया प्रतिनिधियों को बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा होने के तत्काल बाद से एम.सी.एम.सी. कमेटी समाचार पत्रों, इलेक्ट्रानिक न्यूज चैनल्स व सिटी केबल के साथ साथ सोषल मीडिया पर प्रसारित समाचारों व विज्ञापनों पर सतत नजर रख रही है। इसके लिए कलेक्ट्रेट के एम.सी.एम.सी. कक्ष में 5 टी.वी. लगाए गये तथा न्यूज चैनल्स पर प्रसारित समाचारों व विज्ञापनों की माॅनिटरिंग की जा रही है। साथ ही जिला जनसम्पर्क कार्यालय में प्रतिदिन सुबह समाचार पत्रों में प्रकाशित निर्वाचन संबंधी समाचारों की माॅनिटरिंग भी की जाती है।  
प्रशिक्षण के दौरान मास्टर टेªनर डाॅ. अविनाश दुबे ने मीडिया प्रतिनिधियों को बताया कि निर्वाचन के दौरान अभ्यार्थियों को न्यूज चैनल्स पर विज्ञापन प्रसारित कराने से पूर्व उसका प्रमाणीकरण एम.सी.एम.सी. समिति से कराना होगा। उन्होंने बताया कि न्यूज चैनल्स के अलावा ई-पेपर में प्रकाशित विज्ञापनों का भी प्रमाणीकरण एम.सी.एम.सी. द्वारा किया जायेगा। उन्होंने प्रमाणीकरण के लिए आवेदन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही पेड न्यूज के संबंध में रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नोटिस जारी करने , एम.सी.एम.सी. द्वारा पेड न्यूज निर्धारित करने तथा उसके संबंध में राज्य स्तरीय एम.सी.एम.सी. व राष्ट्रीय स्तर पर भारत निर्वाचन आयोग में अपील करने की प्रक्रिया की भी विस्तार से जानकारी दी। प्रषिक्षण के दौरान लोकसभा निर्वाचन के जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर एवं प्राध्यापक डाॅ. कुलदीप फरे व डाॅ. शरद शर्मा ने पाॅवर पाईंट प्रजेन्टेंषन के माध्यम से प्रजेन्टेंशन प्रस्तुत किया। साथ ही सहायक नोडल अधिकारी प्रशिक्षण डाॅ. आर.एस. सलूजा व डाॅ. अविनाष दुबे ने भी इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों को उनके दायित्वों से संबंधित बारीकियां विस्तार से समझायी। इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों को ईव्हीएम मशीन व वीवीपैट मशीन संचालन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

No comments:

Post a Comment