AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 13 March 2019

लोकसभा निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी

लोकसभा निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी
मीडिया प्रतिनिधियों की ट्रेनिंग 20 मार्च को होगी

खण्डवा 13 मार्च, 2019 - आगामी लोकसभा निर्वाचन को व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले ने निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी अधिकारी कर्मचारियों को उनके कत्र्तव्यों से संबंधित प्रशिक्षण देने के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 मार्च को अपरान्ह 3 बजे से एम.सी.एम.सी. से जुड़े अधिकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। जबकि अपरान्ह 4ः30 बजे से वीडियो निगरानी दल, वीडियो अवलोकन दल, उड़नदस्ता में तैनात कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जायेगा। इसके अलावा 15 मार्च को अपरान्ह 4 बजे निर्वाचन व्यय लेखा से जुड़े अधिकारी कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया है, जबकि 16 मार्च को अपरान्ह 3 बजे से आदर्श आचरण संहिता के पालन के कार्य में संलग्न अधिकारी कर्मचारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न होगा। इसके बाद अपरान्ह 4ः30 बजे से वीडियोग्राफ्र्स व वेबकास्टिंग से जुड़े अधिकारी कर्मचारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न होगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र ने बताया कि 19 मार्च को अपरान्ह 4 बजे डाक मत पत्र व निर्वाचन कत्र्तव्य प्रमाण पत्र के कार्य में संलग्न अधिकारी कर्मचारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न होगा। इसी तरह 20 मार्च को अपरान्ह 3 बजे से सूचना प्रोद्योगिकी व कम्प्यूटर संबंधी कार्य में संलग्न अधिकारी कर्मचारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न होगा, जबकि मीडिया प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण 20 मार्च को अपरान्ह 4ः30 बजे आयोजित किया गया है। इसी प्रकार 23 मार्च को अपरान्ह 4 बजे से राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण, 26 मार्च को अपरान्ह 4 बजे सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। 
मतदान दलों में तैनात पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 1 का प्रशिक्षण 1 से 5 अप्रैल तक आयोजित किया गया है। माइक्रो आॅब्जवर्स का प्रशिक्षण 2 व 3 अप्रैल को तथा 1 व 2 मई को आयोजित होगा। सभी बीएलओ का प्रशिक्षण 9 अप्रैल तथा रनर्स का प्रशिक्षण 11 अप्रैल को आयोजित किया गया है। मतदान सामग्री वितरण एवं जमा करने के कार्य में संलग्न अधिकारी कर्मचारियों का प्रशिक्षण 27 अप्रैल को अपरान्ह 4 बजे से सम्पन्न होगा। मतदान दलों में तैनात पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 1, 2 व 3 का प्रशिक्षण 25 से 30 अप्रैल तक आयोजित किया गया है। पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण 1 व 2 मई, मतगणना एजेंटों का प्रशिक्षण 8 मई को व मतगणना कार्य में संलग्न अधिकारी कर्मचारियों का प्रशिक्षण 9 मई को आयोजित होगा। 

No comments:

Post a Comment