व्यायाम शिक्षक व गायन-वादन के शिक्षक नियुक्त होंगे, शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किए
खण्डवा 6 मार्च, 2019 - आयुक्त, लोक शिक्षण ने प्रदेश के संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षाधिकारियों को मध्यप्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा सेवा शैक्षणिक संवर्ग में व्यायाम शिक्षक, गायन-वादन और उद्योग शिक्षक की नियुक्ति के संबंध में निर्देश जारी किये हैं। नवीन प्रक्रिया के तहत अध्यापक व्यायाम शिक्षक को खेलकूद शिक्षक श्रेणी-ब, अध्यापक गायन-वादन को शिक्षक श्रेणी-ब और अध्यापक उद्योग को माध्यमिक शिक्षक के पद पर नियुक्त किये जाने के लिये कहा गया है।
निर्देश में कहा गया है कि मध्यप्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा सेवा शैक्षणिक संवर्ग में सेवा शर्तें भर्ती नियम-2018 के अंतर्गत सहायक अध्यापक को प्राथमिक शिक्षक, अध्यापक को माध्यमिक शिक्षक तथा वरिष्ठ अध्यापक को उच्च माध्यमिक शिक्षक के पद पर नियुक्त करने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। इसका राजपत्र में प्रकाशन 18 फरवरी, 2019 को किया गया है।
No comments:
Post a Comment