AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 7 March 2019

लोकसभा निर्वाचन के लिए वीडियो अवलोकन टीम गठित

लोकसभा निर्वाचन के लिए वीडियो अवलोकन टीम गठित

खण्डवा 7 मार्च, 2019 - आगामी लोकसभा निर्वाचन में निर्वाचन व्यय की माॅनिटरिंग के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रवार वीडियो अवलोकन दलों का गठन किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विषेष गढ़पाले ने बताया कि वीडियो अवलोकन दल आर्दष आचरण संहिता के प्रावधानों के अधीन निर्वाचन क्षेत्रों में संवेदनषील घटनाओं, सार्वजनिक रैलियों एवं प्रचार-प्रसार के आयोजनों का वीडियो निगरानी टीम द्वारा की गई रिकार्डिंग का प्रतिदिन अवलोकन करेंगे एवं आदर्ष आचरण संहिता से संबंधित रिपोर्ट के अवलोकन को साधारण प्रेक्षक या रिटर्निंग अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे। यह वीडियो अवलोकन टीम व्यय अनुवीक्षण सेल के घटक होंगे जो कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गढ़पाले एवं उनके क्षेत्र में नियुक्त प्रेक्षक के मार्गदर्षन में उनके द्वारा दिये गये निर्देषों का पालन करते हुए अपने कत्र्तव्य का निर्वहन करेंगे।
जारी आदेष में वीडियो अवलोकन टीम में मांधाता क्षेत्र के लिए कार्यपालन यंत्री नर्मदाघाटी पुनासा के उपयंत्री श्री श्रीराम राठौर को, हरसूद विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत हरसूद के उपयंत्री, श्री लोकेन्द्र पटेल को , खण्डवा विधानसभा क्षेत्र के लिए सहायक यंत्री लोक स्वास्थ्य मेकेनिकल उपखण्ड खण्डवा के उपयंत्री श्री मनोहर द्रोणकर को तथा पंधाना विधानसभा क्षेत्र के लिए अनुविभागीय अधिकारी उप संभाग जल संसाधन के उपयंत्री श्री राजेन्द्र कुमार करोडी को शामिल किया गया है। इनके साथ एक-एक सहायक ग्रेड-2 एवं एक-एक सहायक ग्रेड-3 की भी शामिल रहेंगे।

No comments:

Post a Comment