ई.व्ही.एम. मशीन इंदौर से आज आयेंगी
खण्डवा 08 मार्च, 2019 - लोकसभा निर्वाचन के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय इन्दौर से अतिरिक्त 660 बेलेट यूनिट एवं 668 कन्ट्रोल यूनिट मशीन प्राप्त हो रही है। ये मशीने 9 मार्च को सायं 5 बजे खण्डवा आयेगी तथा डाईट स्थित स्ट्रांग रूम में रखी जायेगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वे इस दौरान स्ट्रांग रूम परिसर में उपस्थित रहकर कार्यवाही का अवलोकन कर सकते है।
No comments:
Post a Comment