AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 6 March 2019

कलेक्टर श्री गढ़पाले ने अग्नि दुर्घटना प्रभावित ग्राम का दौरा किया

कलेक्टर श्री गढ़पाले ने अग्नि दुर्घटना प्रभावित ग्राम का दौरा किया

खण्डवा 5 मार्च, 2019 - खालवा विकास खण्ड के ग्राम आवल्या नगोत्तर में अग्नि दुर्घटना में 3 पशु घायल हुए तथा 15 घर जल गए। कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के साथ वहां का दौरा कर राहत कार्यों की समीक्षा की। पशु चिकित्सको ने घायल पशुओं का उपचार किया। डॉक्टर्स को वहीं रात्रि विश्राम करने के निर्देश दिए हैं। पीड़ित परिवारों के बिस्तर, रुकने के लिए टेंट आदि की व्यवस्था कर दी गयी है। खाद्यान्न व केरोसिन भी परिवारों को निशुल्क उपलब्ध कराया गया है। त्ठब् के तहत राहत प्रकरण तैयार किये जा रहे हैं। आदिवासी विकास विभाग से प्रति परिवार 15 हजार रुपये की आर्थिक मदद भी उपलब्ध कराई गई है।
        कलेक्टर श्री गढ़पाले ने बताया कि पीड़ित परिवारो को 50 किलो गेंहू, 10 किलो चावल और 5 लीटर केरोसिन उपलब्ध कराया गया है। स्वसहायता समूहों के माध्यम से पीड़ित परिवारों की भोजन व्यवस्था की गई है। राजस्व पुस्तक परिपत्र के तहत सहायता आज ही स्वीकृत कराकर मदद दिलाई जाएगी।

No comments:

Post a Comment