AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 5 March 2019

जनसुनवाई में कलेक्टर श्री गढ़पाले ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

जनसुनवाई में कलेक्टर श्री गढ़पाले ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

खण्डवा 05 मार्च, 2019 - शासन के निर्देषानुसार प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत नागरिकों की समस्याएं सुनकर उनका शासकीय कार्यालयों में निराकरण किया जाता है। इसी क्रम में आज कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आए विभिन्न नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके त्वरित निराकरण के लिए मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देष दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री बी.एस. इवने सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण मौजूद थे।
जनसुनवाई में कलेक्टर श्री गढ़पाले को ग्राम पंचायत पामाखेड़ी के ग्राम अंधारवाडी निवासी धनकी बाई व गहना बाई ने आवेदन देकर अनुरोध किया कि उन्हें विधवा पेंशन पहले मिलती थी, लेकिन गत 1 वर्ष से बंद कर दी गई है, उसे तत्काल चालू कराया जायें, जिस पर कलेक्टर श्री गढ़पाले ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को तत्काल मदद करने के निर्देश दिए। इसके अलावा पंधाना तहसील के ग्राम बर्डिया गयासूर निवासी कडवाजी ने कलेक्टर श्री गढ़पाले को आवेदन देकर अनुरोध किया कि उसकी बहू की करंट लगने से मृत्यु हो गई है, अतः पात्रता अनुसार आर्थिक मदद दिलाई जाये। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने एसडीएम पंधाना को आवेदक को पात्रता अनुसार मदद दिलाने के निर्देश दिए। 
जनसुनवाई में पदम कुण्ड वार्ड निवासी रसीदा बी ने विधवा पेंशन दिलाने के लिए कलेक्टर श्री गढ़पाले को आवेदन दिया, जिस पर उन्होंने आयुक्त नगर निगम को पात्रता अनुसार आवेदक की मदद कराने के निर्देश दिए। हरसूद तहसील के ग्राम तोरनिया निवासी श्रीमती उमा ने बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है, परिवार के पालन पोषण के लिए आर्थिक मदद की आवश्यकता है। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवेदिका को कल्याणी पेंशन, राष्ट्रीय परिवार सहायता, जनधन बीमा योजना, संबल योजना व खाद्य सुरक्षा योजना के तहत पात्रता अनुसार लाभ दिलाने के निर्देश दिए। जावर तहसील निवासी सुरेश चंद व बदामीखेडा के गजराज सिंह ने कलेक्टर श्री गढ़पाले को आवेदन देकर वृद्धावस्था पेंशन की मांग की, जिस पर कलेक्टर श्री गढ़पाले ने दोनों को पात्रता अनुसार पेंशन का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। 

No comments:

Post a Comment