लोकसेवा केन्द्रों के संचालन के लिए निविदा आमंत्रित
खण्डवा 05 मार्च, 2019 - खण्डवा जिले के लोकसेवा केन्द्रों के संचालन के लिए पीपीटी माॅडल के तहत प्रायवेट आॅपरेटर्स का चयन किया जाना है। जिला लोकसेवा प्रबंधक श्री शैलेन्द्र सिंह जादम ने बताया कि इसके लिए निविदाएं 3 अप्रैल तक आमंत्रित की गई है। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी खण्डवा जिले की वेबसाईट khandwa.nic.in एवं mpedistrict.mp.gov.in पर उपलब्ध हैं। लोकसेवा केन्द्र संचालन के लिए आॅपरेटर्स के चयन हेतु संचालन समिति गठित की गई है। समिति के अध्यक्ष जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रहेंगे तथा सदस्य के रूप में कलेक्टर द्वारा नामांकित एक डिप्टी कलेक्टर, जिला पंचायत के लेखाधिकारी तथा सदस्य सचिव के रूप में जिला लोकसेवा प्रबंधक को नामांकित किया गया।
No comments:
Post a Comment