AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 15 March 2019

लोकसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों के आदेश में संशोधन

लोकसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों के आदेश में संशोधन

खण्डवा 15 मार्च, 2019 - लोकसभा निर्वाचन के लिए विभिन्न शाखाओं में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है। पिछले दिनों कुछ अधिकारियों के स्थानांतरण के कारण नोडल अधिकारी आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले ने बताया कि झोन अधिकारियों के सेक्टर मजिस्ट्रेट की व्यवस्था तथा मतदाता सूचियों को अद्यतन बनाने व उनकी शत प्रतिशत जांच करने एवं चिन्हित प्रति तैयार करने का कार्य परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टर श्री रवीश श्रीवास्तव को सौंपा गया है। शिकायतों की जांच व आदर्श आचरण संहिता तथा कर्मचारी कल्याण शाखा का नोडल अधिकारी नवागत श्रम पदाधिकारी श्री अमर सिंह अलावा को बनाया गया है। इसी तरह ईव्हीएम से संबंधित समस्त कार्य नवागत कार्यपालन यंत्री पीआईयू श्री सतीश शर्मा को सौंपा गया है। वीडियोग्राफी शाखा का प्रभार नवागत जिला आबकारी अधिकारी श्री माधव सिंह को सौंपा गया है। 

No comments:

Post a Comment