निर्वाचन याचिकाओं से मुक्त हुई ईव्हीएम की एफएलसी आज
खण्डवा 4 मार्च, 2019 - उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र ने बताया कि आगामी लोकसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन की फस्र्ट लेवल काउन्सलिंग गत दिनों की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि विधानसभा हरसूद की ई.व्ही.एम. एवं बीईएल बैंगलोर से प्राप्त 865 वीवीपैट मशीन की एफएलसी 5 मार्च को प्रातः 10 बजे से डाईट काॅलेज स्थित स्ट्रांग रूम में सम्पन्न होगी। उन्होंने इस दौरान सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से इस कार्यवाही के दौरान उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।
No comments:
Post a Comment