AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 4 March 2019

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना का शुभारंभ आज

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना का शुभारंभ आज

खण्डवा 4 मार्च, 2019 - भारत सरकार के श्रम मंत्रालय द्वारा जारी प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना के तहत 18 से 40 आयु वर्ष के असंगठित श्रमिक युवाओं को पेंशन सुविधा दी जायेगी। जिला श्रमपदाधिकारी श्री अनिल भौर ने बताया कि इस योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों को 60 साल की उम्र के पश्चात 3 हजार रू. मासिक पेंशन देने का प्रावधान है। इस योजना में वे श्रमिक पंजीकरण करा सकते है, जिनकी मासिक आय 15 हजार रू. है। श्रमपदाधिकारी श्री भौर ने बताया कि काॅमन सर्विस सेंटर व लोकसेवा केन्द्रों इस योजना के लिए इच्छुक युवा श्रमिकों का पंजीयन किया जायेगा। योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 5 मार्च को अहमदाबाद से वीडियो कान्फे्रंस के माध्यम से करेंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण गौरीकुंज सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में दिखाया जायेगा। योजना का संचालन भारतीय जीवन बीमा निगम के माध्यम से किया जायेगा। यह योजना आधार पंजीयन से संबंद्ध रहेगी। लगभग 55 से 200 रू. के बीच प्रीमियम हर माह संबंधित श्रमिक को जमा करना होगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति अपने पंजीयन के लिए 5 मार्च को गौरीकुंज सभागृह में आधार कार्ड व पासबुक के साथ प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच उपस्थित होकर पंजीयन करा सकते है। 

No comments:

Post a Comment