AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 14 March 2019

कक्षा 9वी एवं 11वी का परीक्षा परिणाम आज घोषित होगा

कक्षा 9वी एवं 11वी का परीक्षा परिणाम आज घोषित होगा

खण्डवा 14 मार्च, 2019 - श्री रायचंद नागड़ा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय खण्डवा में स्थानीय परीक्षा कक्षा 9वी व 11वी का वार्षिक परीक्षाफल 15 मार्च को प्रातः 11 बजे घोषित किया जायेगा व अंकसूची विद्यार्थियों को वितरित की जायेगी। स्थानीय परीक्षा मूल्यांकन के लिए खण्डवा विकासखण्ड स्थित मूल्यांकन केन्द्र के मूल्यांकन अधिकारी श्री आर.के. सेन ने बताया कि खण्डवा अंतर्गत आने वाली सभी हाई स्कूल व हायर सेकेण्डरी शालाओं को भी परीक्षा परिणाम प्रातः 11 बजे पश्चात घोषित करने के लिए निर्देशित किया गया। श्री सेन ने बताया कि सभी परीक्षार्थी प्रातः 11 बजे अपनी संस्थाओं में उपस्थित होकर अपना परीक्षा परिणाम अनिवार्य प्राप्त कर लेवें। 

No comments:

Post a Comment