AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 5 March 2019

मेंटेनेंस के कारण खण्डवा शहरीय क्षेत्र में 7 व 8 मार्च को विद्युत प्रदाय बंद रहेगा

मेंटेनेंस के कारण खण्डवा शहरीय क्षेत्र में 7 व 8 मार्च को विद्युत प्रदाय बंद रहेगा

खण्डवा 05 मार्च, 2019 - विद्युत लाइनों के संधारण कार्य को ध्यान में रखते हुए विद्युत वितरण कम्पनी द्वारा कुछ समय के लिए विद्युत आपूर्ति बंद की जाती है। सहायक यंत्री शहरी क्षेत्र मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी ने बताया कि खण्डवा शहर के अंतर्गत उच्चदाब विद्युत लाइन का मेंटनेंस का आवश्यक कार्य होने से 7 मार्च को 11 के.व्ही. अशोक नगर फीडर से संबंधित क्षेत्र क्षेत्र किशोर, शुक्ला काॅलोनी, कावेरी विहार एवं गुर्जर हाॅस्पिटल के आसपास के क्षेत्र में विद्युत प्रदाय प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा। इसके अलावा 8 मार्च को बी.एस.एन.एल एवं सर्किट हाउस फीडर से संबंधित क्षेत्र प्रगति नगर एव बी.एस.एन.एल. के आसपास के क्षेत्र का विद्युत प्रदाय प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा।

No comments:

Post a Comment