AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 11 March 2019

हायर सेकेंडरी परीक्षाओं में शनिवार को बनाए गए नकल के 3 प्रकरण

हायर सेकेंडरी परीक्षाओं में शनिवार को बनाए गए नकल के 3 प्रकरण

खण्डवा 9 मार्च, 2019 - शनिवार को हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा अंतर्गत सामान्य संस्कृत व सामान्य हिंदी व सामान्य अंग्रेजी का प्रश्न पत्र सम्पन्न हुआ। खण्डवा जिले के अंतर्गत कुल 74 परीक्षा केन्द्रों में कुल दर्ज परीक्षार्थियों की संख्या 9921 थी, जिसमें से कुल 9803 परीक्षार्थी उपस्थित व 118 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला संकलन अधिकारी श्री आर.के. सेन ने बताया कि इस परीक्षा के दौरान 3 नकल प्रकरण बनाए गए जिनमें शासकीय हाई स्कूल आशापुर में 2 और माडल स्कूल हरसूद में 1 प्रकरण शामिल हैं । शेष केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई।

No comments:

Post a Comment