AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 11 March 2019

मतदान दलों का प्रशिक्षण 13 से 16 मार्च तक

मतदान दलों का प्रशिक्षण 13 से 16 मार्च तक 

खण्डवा 11 मार्च, 2019 - लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान दलों का प्रशिक्षण 13 से 16 मार्च तक स्थानीय एस.एन. कॉलेज खण्डवा में सम्पन्न होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले ने बताया कि यह प्रशिक्षण दो शिफ्ट में प्रातः 9 से दोपहर 1 बजे तक तथा दोपहर 2 से सायं 5 बजे तक सम्पन्न होगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सत्र में लगभग 480 प्रशिक्षार्थी शामिल होंगे। प्रथम चरण में केवल पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी क्रमांक-1 को प्रशिक्षण दिया जायेगा। यह प्रशिक्षण लगभग 16 कक्षों में आयोजित होगा, जिसमें मतदान अधिकारियों व पीठासीन अधिकारियों को ईव्हीएम संचालन की जानकारी भी दी जायेगी। 

No comments:

Post a Comment