कलेक्टर श्री गढ़पाले विधानसभा क्षेत्रवार बीएलओ व सेक्टर आॅफिसर्स की बैठक लेंगे
10 को खण्डवा तथा 11 अक्टूबर को हरसूद व पुनासा में करेंगे समीक्षा
खण्डवा 9 अक्टूबर, 2018 - विधानसभा निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विषेष गढ़पाले विधानसभावार संबंधित क्षेत्र के बीएलओ, पंचायत सचिवो, ग्राम रोजगार सहायकों तथा सेक्टर अधिकारियों की संयुक्त बैठक ले रहे है। इसी क्रम में श्री गढ़पाले 10 अक्टूबर को सायं 5 बजे से खण्डवा विधानसभा क्षेत्र से संबंधित बी.एल.ओ., सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, सेक्टर अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लेंगे। इसी तरह हरसूद विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ, पंचायत सचिवो, ग्राम रोजगार सहायकों तथा सेक्टर अधिकारियों की संयुक्त बैठक 11 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से हरसूद में आयोजित की गई है, जबकि पुनासा विधानसभा क्षेत्र से संबंधित बीएलओ, पंचायत सचिवो, ग्राम रोजगार सहायकों तथा सेक्टर अधिकारियों की संयुक्त बैठक अपरान्ह 4 बजे से पुनासा में आयोजित की गई है।
No comments:
Post a Comment