सीमावर्ती जिलों के कलेक्टर्स की बैठक आज
खण्डवा 9 अक्टूबर, 2018 - विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए खण्डवा जिला प्रषासन के अधिकारियों की पड़ोसी जिलों हरदा व बैतूल के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, के साथ बैठक 10 अक्टूबर को आयोजित की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विषेष गढ़पाले ने बताया कि यह बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपरान्ह 2 बजे से आयोजित होगी। बैठक में दोनों क्षेत्रों के पुलिस उप महानिरीक्षक, जिला आबकारी अधिकारी सहित निर्वाचन से जुड़े तीनों जिलों के विभिन्न अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
No comments:
Post a Comment